पटमदा के बिड़रा में नशे में धुत युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल
पटमदा: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड़रा गांव में सोमवार संध्या 4 बजे हुई सड़क दुघर्टना में एक युवक घायल हो गया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि कमलपुर थाना क्षेत्र के बांकारडीह निवासी 21 वर्षीय युवक हाराधन रजवाड़ अपनी बाइक पर अकेले ही पटमदा साप्ताहिक हाट से घर लौट रहा था। शराब के नशे में धुत युवक की बाइक बिड़रा स्थित टर्निंग पॉइंट पर अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी मदद करते हुए उसके परिजनों को सूचित किया और उसे अस्पताल भेजने में मदद की। उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। बताते हैं कि इस घटना के पूर्व रांगाटांड़ चौक पर भी किसी वाहन से बाइक टकरा गई थी।
