बारीडीह के विजया गार्डेन में टेल्को वैली व्यू स्कूल की शिक्षिका के घर से 60 लाख के गहने की चोरी

जमशेदपुर: शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डेन में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने दो फ्लैट को निशाना बनाया। चोर पहले छठे फ्लोर के एक फ्लैट का गेट तोड़ने में असफल रहे। उसके बाद आठवें तल्ले पर रहने वाली शिक्षिका निधि सिंह के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली।

शिक्षिका के घर से करीब 50- 60 लाख रुपये के सोने के आभूषण और ₹15 हजार नकद चोरी हो गई। घटना के वक्त निधि सिंह टेल्को वैली व्यू स्कूल में पढ़ाने गई थीं, जबकि उनके दोनों बच्चे स्कूल में थे। लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया। अंदर सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे और बेडरूम से सारे जेवर व नगद गायब थे।

महिला के पति ने बताया कि इस अपार्टमेंट में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले तीन से चार फ्लैट में चोरी हुई थी। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और टीम जांच में जुट गई है।

बहरहाल बार-बार चोरी की घटनाओं से सोसाइटी और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत