टाटा स्टील ने जोड़ा रन-ए-थॉन 2025 की घोषणा की, हरित कल के लिए हर कदम थीम पर 23 नवंबर को जोड़ा में दौड़ेंगे धावक

चाईबासा : टाटा स्टील ने जोड़ा रन-ए-थॉन के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। इस वर्ष का थीम “हरित कल के लिए हर कदम” रखा गया है, जो पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस को एक साथ जोड़ता है।

टाटा स्टील के अयस्क खदान एवं खदान (ओएमक्यू) डिवीजन की ओर से आयोजित यह आयोजन 23 नवंबर को ओडिशा के क्योंझर जिले स्थित जोडा वैली टाउन में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे सेंट्रल प्लेग्राउंड, जोड़ा से की जाएगी।

इस बार की प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर और 7 किलोमीटर (पुरुष व महिला वर्ग), 5 किलोमीटर (लड़के व लड़कियां) तथा 2 किलोमीटर (विशेष रूप से सक्षम प्रतिभागियों) की दौड़ रखी गई है। कुल ₹5.67 लाख के पुरस्कार पूल के साथ यह आयोजन न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि हर धावक के नाम पर एक पौधा लगाकर हरित संदेश भी देगा।

ओएमक्यू के महाप्रबंधक अतुल कुमार भटनागर ने कहा कि जोड़ा रन-ए-थॉन 2025 का उद्देश्य समुदाय को एक साथ लाना और फिटनेस के साथ पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

टाटा स्टील का कहना है कि कंपनी के लिए खेल जीवन जीने का एक तरीका है। अपनी स्थापना के बाद से कंपनी खेलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करती आ रही है। टाटा स्टील जमशेदपुर, कोलकाता, नोआमुंडी और मेरामंडली सहित अपने कई परिचालन क्षेत्रों में नियमित रूप से प्रतिस्पर्धी दौड़ आयोजन करती रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

बिहार : राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा किया नामंजूर, पार्टी ने बताया समर्पित सिपाही

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत