सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू कराए रेलवे प्रशासन

जमशेदपुर : संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के संयोजक राम सिंह मुंडा के नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्रीय रेल मैनेजर (ARM टाटानगर समीर सौरभ जी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर की ओर से डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम से क्षेत्रीय मैनेजर महोदय, ( ए० आर० एम ०)दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर जमशेदपुर को पूर्व की भांति टाटा नगर के अन्तर्गत सलगाझुड़ी स्टेशन पर सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

निम्नलिखित बिन्दुओं पर रेलवे प्रशसन का ध्यान आकृष्ट कराया

(1) टाटानगर के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने ।

(2) सलगाझुड़ी स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता के आवागमन के लिए खोलने।(3) सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर यथा शीघ्र प्रारंभ करने।

(4) सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निमार्ण करने।

(5) यात्रियों के लिए संसाधन युक्त विश्राम सेड का निमार्ण करने।

(6) सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निमार्ण करने।

(7) बड़ी आबादी वाला क्षेत्र, बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र करने आदि की मांग की गई।

विदित हो कि जब से टाटा नगर कोलकाता रेलवे लाइन बिछाई गई है, तब से सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता आ रहा है और अब अचानक लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किया जाना समझ से परे है।

स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 26 फरवरी 2024 को स्थानीय ग्रामीणों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में की थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य सुश्री कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, मुखिया प्रभु राम मुंडा, मुखिया उमेश पुरान,प्रकाश सांडील, रुद्र मुंडा, तुलसी महतो रमाकांत करुआ, राम मुखी, बबलू करुआ, राम प्रसाद जायसवाल।त्रिवेणी महतो, गौतम सामंता, सौरभ राहुल सिंह, सुमित कुमार शर्मा, रामा कांत करुआ, संतोष महतो, धन सिंह मुंडा, पी के करुआ, अमित कुमार रजक, शंभू दास, प्रकाश जी जुझार हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत