घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन के लिए संपन्न हुआ माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रेंडमाइजेशन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन- 2025 के मद्देनज़र माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में की गई।

रेंडमाइजेशन के दौरान जानकारी दी गई कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जहाँ 11 नवम्बर 2025 को मतदान संपन्न कराया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 चयनित पोलिंग लोकेशनों पर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु 6 अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया है। माइक्रो ऑब्जर्वर का अंतिम रेंडमाइजेशन 09 नवम्बर 2025 को किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनाती दी जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण होती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल रेलवे ने मानसून से पहले मुंबई मंडल में तैयारी तेज कर दी है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि...

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत