विश्व कप विजेता भारतीय महिला टीम को 51 करोड़ रुपए का पुरस्कार देगा बीसीसीआई

मुंबई : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम और उसके सहयोगी स्टाफ को पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीतने के लिए सोमवार को 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वैश्विक ट्रॉफी जीती। सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को बताया कि बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा। इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं।

इस सफलता का सम्मान करने के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सहायक स्टाफ और चयन समिति के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। यह देश की खेल की शान में उनके बेहतरीन प्रदर्शन, लगन और योगदान को देखते हुए दिया गया है।

बीसीसीआई ने भारत में महिला क्रिकेट के लिए जय शाह की ‘अहम भूमिका’ पर भी जोर दिया। जय शाह पहले बोर्ड के सचिव थे और अब आईसीसी के चेयरमैन हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

यूपी चुनाव से पूर्व राम कृपाल यादव का बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है बड़ी टूट

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत