अब बिहारी कहलाना अपमान की नहीं, सम्मान की बात, नीतीश ने वीडियो जारी कर जनता को दिया ये खास संदेश


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि वे एक बार फिर एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताएं और नए, विकसित बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। वीडियो संदेश की शुरुआत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “2005 से अब तक जनता ने लगातार सेवा का अवसर दिया है। जब हमने बिहार की बागडोर संभाली थी, तब राज्य की स्थिति बेहद खराब थी, उस समय बिहारी कहलाना एक अपमान समझा जाता था। लेकिन आज, बिहारी कहलाना सम्मान की बात है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके नेतृत्व में सरकार ने सबसे पहले विधि-व्यवस्था को सुधारा, जिससे अपराध में कमी आई और लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी। उन्होंने कहा कि उसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, कृषि और युवाओं के रोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार सुधार किए गए।

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर नीतीश कुमार ने कहा, “पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया था, लेकिन हमने उन्हें इतना सशक्त बना दिया है कि वे अब किसी पर निर्भर नहीं हैं। वे अपने परिवार और बच्चों के लिए हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर तबके के विकास के लिए काम किया है और कभी अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार ने गर्व से कहा कि अब बिहारी कहलाना सम्मान की बात है, अपमान की नहीं।
सीएम ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का विशेष आभार जताते हुए कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार होने से विकास की रफ्तार में तेजी आई है।
जनता से अपील करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “आप इस बार चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं। हमें एक और मौका दें ताकि हम बिहार को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल कर सकें।”
वीडियो संदेश के अंत में उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे 6 और 11 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट जरूर डालें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत