देवउठनी एकादशी पर जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर ने किया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
- 45 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भी रहा योगदान
जमशेदपुर। कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की ओर से शनिवार को ब्लड बैंक, जमशेदपुर में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप के अध्यक्ष अरुण बाकरेवाल ने किया। आयोजन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का सहयोग भी रहा।
इस अवसर पर सम्मेलन के कई सदस्यों एवं जायंट्स ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में कुल 45 सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
समाज सेवा की मिसाल पेश की
रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से शंकर लेखर, एम. पी. अग्रवाल, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, अधिवक्ता जगत विजय सिंह, सुशील भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार, सांभा शिवा राव, प्रहलाद राव, उमा गांधी और बेनी राव उपस्थित रहे।
महिला शाखा की ओर से अध्यक्ष संगीता काबरा, संस्थापक मधु बकरेवाल, महासचिव सीमा, श्रद्धा एवं अन्य सदस्याओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी बना दिया।
मानवता की भावना से प्रेरित रहा आयोजन
ग्रुप अध्यक्ष अरुण बकरेवाल (अग्रवाल) ने सभी रक्तदाताओं एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है — इससे न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी प्रबल होती है।
उन्होंने बताया कि जायंट्स ग्रुप सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
