बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बेलदौर में ‘जन सुराज’ के गजेन्द्र कुमार सिंह के आने से बढ़ा रोमांच

खगड़िया जिले की बेलदौर सीट : जेडीयू के पन्ना लाल सिंह पटेल का तीन बार से कब्जा

जीत का ‘चौका’ लगाने को पार करनी पड़ेगी महागठबंधन व जन सुराज की चुनौती

खगड़िया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। एक ओर, सत्ता में शामिल एनडीए गठबंधन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘सुशासन सरकार’ पर पूरा भरोसा है, जिसके दम पर बीजेपी-जेडीयू एक बार फिर से मिलकर सत्ता में लौटने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी दल भी जनता के बीच जनाधार बनाने की कोशिश में हैं। लेकिन चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ के आने से मुकाबला रौचक हो गया है। अब नजरें इस बात पर हैं कि बेलदौर विधानसभा सीट पर जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है। आइए जानते हैं बेलदौर सीट के बारे में…

बेलदौर का बदलता समीकरण

कोसी नदी इस क्षेत्र की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को काफी प्रभावित करती है। खगड़िया जिले की बेलदौर सीट, सामान्य निर्वाचन क्षेत्र है और गैर-आरक्षित है। यहां भी मुख्य लड़ाई बीजेपी और जेडीयू के एनडीए गठबंधन तथा आरजेडी और कांग्रेस के ‘इंडिया’ गठबंधन (महागठबंधन) के बीच मानी जा रही है। इस बार एनडीए में चिराग पासवान भी शामिल हैं, जिससे गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 2020 में चिराग के एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने से जेडीयू को वोट प्रतिशत का नुकसान हुआ था, जिसका सीधा फायदा आरजेडी को मिला था। हालांकि जीत एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी को मिले। लेकिन, इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है, जिससे बिहार के चुनावी समीकरण और भी रोचक हो चले हैं।

बेलदौर विधानसभा सीट : JDU का अभेद्य किला

चुनावी समीकरणों के बीच, बेलदौर विधानसभा सीट पर जेडीयू का दबदबा कायम है। यह सीट 2008 में अस्तित्व में आई और तब से लेकर अब तक हुए तीनों विधानसभा चुनावों में यहां के मतदाताओं ने हर बार जेडीयू उम्मीदवार को ही जीत दिलाई है। खास बात यह है कि बेलदौर सीट पर तीनों बार जेडीयू से पन्ना लाल सिंह पटेल ही विधायक बने हैं। 2020 के चुनाव में, बेलदौर में कुल 31.95% वोटिंग हुई थी, जिसमें पन्ना लाल सिंह पटेल ने कांग्रेस के चंदन यादव को 5108 वोटों के अंतर से हराया था। पटेल की कोशिश अब जीत का ‘चौका’ लगाने की होगी और उनके रिकॉर्ड को देखते हुए इसमें उन्हें कामयाबी मिल सकती है। पटेल का राजनीतिक करियर 2000 में चौथम विधानसभा से विधायक बनने के साथ शुरू हुआ था, और वे 2005 में भी वहां से जीते थे। 2008 में चौथम सीट खत्म होने और बेलदौर बनने के बाद से वह लगातार इस सीट पर काबिज हैं।

इस बार बेलदौर में किसके बीच मुकाबला?

इस बार इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मिथिलेश कुमार निषाद मैदान में है। वहीं एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी पन्ना लाल पटेल एक बार फिर मैदान में है। जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से गजेन्द्र कुमार सिंह (निषाद) चुनावी मैदान में है।

बेलदौर में कितने वोटर्स?

चुनाव आयोग के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, बेलदौर विधानसभा की कुल आबादी 5,46,574 है, जिसमें 2,82,397 पुरुष और 2,64,177 महिलाएं हैं। वहीं, कुल मतदाता 3,20,807 हैं, जिनमें 1,68,438 पुरुष, 1,52,358 महिलाएं, और 11 थर्ड जेंडर शामिल हैं। यहां पर 2010 में 56.61 प्रतिशत, 2015 में 59.29 प्रतिशत, और 2020 में 57.76 प्रतिशत मतदान हुआ। 2025 के चुनाव में एनडीए की एकजुटता साफ दिख रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बेलदौर में जीत के लिए बड़ा उलटफेर करना होगा। स्थानीय मुद्दों, जैसे बाढ़ और कृषि, के साथ-साथ विपक्ष की रणनीति इस चुनाव को रोचक बना सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बारीपदा

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना स्थित एनएच-49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से...

सरायकेला में आधुनिक छऊ के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

सरायकेला। शुक्रवार को सरायकेला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत