सिवान में एएसआई की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सिवान। बिहार के सिवान जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरौंदा थाना में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार की सुबह दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला से उनका शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, एएसआई अनिरुद्ध कुमार बुधवार की रात सिविल ड्रेस में कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें रोककर धारदार हथियार से वार किया और निर्मम तरीके से उनकी हत्या कर दी। इसके बाद अपराधियों ने शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया

घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव देखने से स्पष्ट होता है कि धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। फिलहाल, हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी योजनाओं की समीक्षा की

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रांची में झारखंड के विद्युत क्षेत्र...

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, बागी सांसदों को अलग मान्यता न देने की मांग

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत