सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति : पूर्व अध्यक्ष रानी गुप्ता ने निर्वाचन पदाधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम और निबंधक, सहयोग समितियां से की लिखित शिकायत, कहा-निर्वाचन प्रक्रिया पर लगे रोक

जमशेदपुर: सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की पूर्व अध्यक्ष रानी गुप्ता ने निर्वाचन पदाधिकारी सुदामा प्रसाद पर निर्वाचन प्रक्रिया को गलत तरीके से संचालित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने इस संबंध में जिले के डीसी, निबंधक, सहयोग समितियां से लिखित शिकायत की है। रानी गुप्ता का आरोप है समिति के चुनाव की जानकारी उन्हें और अन्य सदस्यों को नहीं दी गई। निर्वाचन कार्यक्रम की प्रति समिति मुख्यालय में चस्पा भी नहीं दी गई। इससे स्पष्ट होता है यह झारखंड सहकारी समिति नियमावली 1959 की धारा 21 (ट) का उल्लंघन है।

रानी गुप्ता का कहना है निर्वाचन पदाधिकारी सुदामा प्रसाद ने रीना सेनापति को लाभ पहुँचाने के लिए जानबूझकर सूचना पत्र को हटाया है। रानी गुप्ता के अनुसार, जब वे 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने पहुंचीं, तो निर्वाचन पदाधिकारी स्थल पर मौजूद नहीं थे।उनको नामांकन प्रत्र देने से भी इंकार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया निर्वाचन पदाधिकारी ने रीना सेनापति के नामांकन पर दी गई आपत्ति की पावती नहीं दी और नामांकन सूची का प्रकाशन भी नहीं किया।

रानी गुप्ता का कहना है पूरे कार्यक्रम के दौरान रीना सेनापति निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मौजूद थीं। जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठता है।पूर्व अध्यक्ष रानी गुप्ता ने मांग की है निर्वाचन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए और निर्वाचन पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं दोबारा न हो सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

कर्नाटक भाजपा ने ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ निविदा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की

बेंगलुरु, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने शनिवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत