छठ महापर्व को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस अलर्ट मोड में , सिटी एसपी ने किया बाइक पेट्रोलिंग टीम को रवाना

जमशेदपुर : छठ महापर्व को लेकर जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम से बाइक पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बाइक पेट्रोलिंग पार्टी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि छठ पर्व में विधि- व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को लेकर बाइक पेट्रोलिंग टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी जवान सादे लिबास में विभिन्न छठ घाटों एवं चौराहों पर मुस्तैद रहेंगे। इससे पूर्व उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टी को जरूरी दिशा- निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पूरी टीम का नेतृत्व पुलिस कंट्रोल रूम से किया जाएगा। इसके लिए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में अपराध के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। अब देखना क्या दिलचस्प होगा कि पुलिस के इस पहल से अपराध और अपराधियों पर कितना लगाम लग सकेगा। वैसे हालात के मद्​देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत