जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू क्षेत्र में दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल दुकानदार का नाम विकास साहू बताया जा रहा है, जो दाईगुट्टू में अपनी दुकान चलाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, विकास साहू शनिवार की शाम मानगो चौक से होते हुए दाईगुट्टू स्थित अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, वहां चार से पाँच युवक सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। विकास ने उनसे रास्ता देने को कहा ताकि वे आगे बढ़ सकें। इसी बात पर युवकों में से एक ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसने अपनी कमर से चापड़ निकालकर विकास पर हमला कर दिया।

हमले में विकास साहू के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत मौके पर दौड़े और हमलावर को पकड़ लिया। बाकी युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय युवकों ने पकड़े गए आरोपी को मानगो पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह झगड़ा आपसी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब फरार युवकों की पहचान कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

तारकेश्वर में पीएम मोदी की जनसभा, लोगों ने कहा- डबल इंजन सरकार ने पश्चिम बंगाल में पकड़ी विकास की रफ्तार

तारकेश्वर, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में थे। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्हें सुनने...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत