12वीं पास के लिए रेलवे ने निकाली एनटीपीसी भर्ती

नई दिल्ली : रेलवे ने ग्रेजुएट के बाद अंडर ग्रेजुएट एनटीपीसी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 3 हजार से अधिक पदों पर निकाली गई है। खासतौर से 12वीं पास लड़के और लडकियों के लिए है। ऐसे में जो युवा रेलवे में रकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, वो इस भर्ती का फॉर्म भी भर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी यूजी की इस नई वैकेंसी के लिए 28 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर रहा है, जो 27 नवंबर 2025 तक चालू रहेंगे। इस दौरान उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर एप्लिकेशन फॉर्म फिल कर सकेंगे।

क्या योग्यता चाहिए?

रेलवे अंडर ग्रेजुएट की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अंकों वाली शर्त नहीं लगेगी। अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधकितम 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एज लिमिट में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी।

RRB NTPC 12th Level Bharti 2025

भर्ती निकायरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क
वैकेंसी3050
विज्ञापन संख्याCEN No. 07/2025 (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी-अंडर ग्रेजुएट)
आवेदन शुरू होने की तारीख28 अक्टूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि27 नवंबर 2025
योग्यता12वीं पास
एज लिमिट18-30 वर्ष तक। 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्र की गणना होगी। वहीं ऊपरी उम्र में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।
सैलरी19900-25500 रुपये तक पदानुसार बेसिक सैलरी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा (सीबीटी-1, सीबीटी-2)
भर्ती का नोटिफिकेशनRRB NTPC UG Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन करने का लिंकRRB NTPC 12th Level Vacancy 2025 Apply Online

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

’प्रत्याशा’ कथक वर्कशॉप का आगाज : संदीप मलिक ने सिखाए नृत्य के मूल तत्व

कथक एक शाश्वत संस्कार है: संदीप मलिक | झारखंड में सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती: मोनिका डे रांची: ‘नृत्यशाला’ संस्था के तत्वावधान में ‘प्रत्याशा’ नामक...

जमशेदपुर के सोनारी में युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी पर केस दर्ज

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Tata Power ने Databricks के साथ मिलकर भविष्य-उन्मुख डेटा और एआई प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में साझेदारी की

नई दिल्ली /जमशेदपुर : Tata Power, जो भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनियों में से एक है और Tata Group का हिस्सा है,...

रेलवे की ‘राजशाही’ और पीड़क मानसिकता खत्म करनी होगी: सरयू राय

यात्रियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर मुनाफा कमाने में जुटा रेलवे, 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन के समक्ष धरना, सांसद विद्युत वरण महतो से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत