सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के केसरगड़िया में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन

सरायकेला : जिले के राजनगर प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत केसरगड़िया गांव के समीप स्थित एक पहाड़ पर इन दिनों अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से खनन माफिया लगातार पहाड़ की खुदाई कर पत्थरों की चोरी कर रहे हैं।

इसके साथ-साथ बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी है। अवैध खनन से राजस्व के साथ-साथ पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग की लापरवाही के कारण खनन माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में खुलेआम ट्रैक्टरों से पत्थर निकाले जा रहे हैं जबकि संबंधित विभाग मौन है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले कुछ ही दिनों में यह पूरा पहाड़ समतल हो जाएगा। वहीं, पर्यावरण प्रेमियों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बहुचर्चित शाहजहां परवीन हत्याकांड में पति और देवर को उम्रकैद

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बहुचर्चित शाहजहां परवीन हत्याकांड में अदालत ने पति और देवर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा...

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत