घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : पोस्टल बैलेट से मतदान 30 अक्तूबर से 8 नवंबर तक

सभी अनिवार्य सेवा वाले व मतदान कर्मी डालेंगे पोस्टल बैलेट से वोट

दो से 10 नवंबर के बीच दिव्यांग और 85+ के बुजुर्ग करेंगे होम वोटिंग

जमशेदपुर : पोस्टल बैलेट से मतदान का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इसकी तिथि जारी की है। इसमें चुनाव ड्यूटी में रहने वाले आवश्यक सेवा मतदाता, 85 साल या इससे अधिक बुजुर्ग वोटर तथा कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले वोटर शामिल किये गये हैं। इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि ऐसे पात्र डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र या डाक मतदान केन्द्र जाकर निर्धारित तिथि को वोट गिरा लें। इनमें मतदान कर्मी, रिजर्व मतदान कर्मी, सेक्टर अफसर, माइक्रो ऑब्जर्वर, बीएलओ, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी और वीवीटी शामिल हैं। उनके अलावा जिला पुलिस, होमगार्ड, सेक्टर पुलिस अफसर, स्पेशल ब्रांच, सैप, जीआरपी, सीटीसी, जैप-6 आईआरबी-2 और एसीबी वाले भी शामिल हैं। साथ ही चालक, कंडक्टर, वीडियोग्राफर और सभी कोषांग के अधिकारी पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। अनिर्वाय सेवा और घाटशिला आरओ सेल में ड्यूटी करने वालों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। जहां तक 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले वोटरों का मामला है, उन्हें 2 से 7 नवंबर तक और नौ एवं 10 नवंबर को घर बैठे मतदान की सुविधा दी जाएगी। मतदान कर्मी उनके पास पहुंचेंगे और गुप्त मतदान की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। हालांकि इससे पूर्व उन्हें अपने बीएलओ को इस बात की जानकारी देनी होगी कि वे किस तरह मतदान के इच्छुक हैं। उन्हें एक फार्म भरकर इसकी रजामंदी देनी होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

योगेंद्र प्रसाद बने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नए नगर आयुक्त, झारखंड में 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार...

सेना के जवान से मारपीट, शराब नहीं दिलाने पर हमला

गम्हरिया में भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत