जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सभागार में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में निवास करने वाले सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिले में हर वर्ष दीपावली से एक दिन पूर्व शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी शहीदों के परिजनों को गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिजन समाज के लिए प्रेरणा हैं और प्रशासन उनके सम्मान में सदैव तत्पर रहेगा।
