बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी में रोमांचक मुकाबला, उत्तम इलेवन को 2 रन से हराकर बीएसएनएल बांगुड़दा बना चैंपियन

पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के कुईयानी पंचायत भवन मैदान परिसर में दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार और रविवार को कुईयानी क्रिकेट टीम की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

16 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तम इलेवन और बीएसएनएल क्रिकेट टीम के बीच हुआ। अंधेरा हो जाने के कारण फाइनल मैच दो-दो ओवर का खेला गया, जिसमें बीएसएनएल क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट खो कर 25 रन बनाकर उत्तम इलेवन को दो ओवर में 26 रन का लक्ष्य दिया।

जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी उत्तम इलेवन 2 ओवर में 3 विकेट खो कर सिर्फ 23 रन ही बना सकी। इस तरह रोमांचक फाइनल मुकाबला बीएसएनएल क्रिकेट टीम 2 रन से जीत कर चैंपियन बना। विजेता बीएसएनएल को 6000, उपविजेता उत्तम इलेवन को 4500, तृतीय बामनी और चतुर्थ कुइयानी दोनों टीमों को 2500-2500 रुपए देकर कमिटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कुइयानी क्रिकेट टीम के पशुपति, धनपति, परशुराम, आशीष, देवाशीष, बिप्लब आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने कराया फलाहार , बोले-सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो

जमशेदपुर। भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली...

भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर भूमिज समाज के लोगों ने मनाया जश्न

समाज के लोगों का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा, जताया आभार पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत