दीपों से जगमगा उठा हजारीबाग का शहीद स्मारक

हजारीबाग : शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा….. दीपावली के अवसर पर 9 वर्षों से हजारीबाग शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार की देर शाम स्थानीय परिसदन के समक्ष शहीद स्मारक सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा। शहीद स्मारक को दीपमालाओं से रोशन कर मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले शहीदों की शहादत को याद किया गया। शहीदों की याद में जब दीये जगमगाए, तो चहुंओर शौर्य और उजाला ही उजाला दिखा।

आयोजन समिति से जुड़े रंजन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों को नमन करना है जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देश के लिए दे दिया। इन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा जवानों के हाथों में है। जब हम नींद में रहते हैं तो जवान देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं। कई ऐसे जवान हैं जिन्होंने अपना सर्वोच्च निछावर देश के लिए कर दिया। उन शहीदों के नाम पर एक दिया शहीद स्थल पर जलाया जा रहा है। यह सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक भारतीय का यह दायित्व है कि जहां भी शहीद स्थल या शहीद स्मारक हैं उसे साफ रखें और दीपावली के दिन एक दिया अवश्य स्मारक पर जलाएं।

इस मौके पर स्थानीय लोगो ने कहा कि जवान देश के लिए शहीद होता है और जब उसकी याद में ऐसा कार्यक्रम होता है तो दिल प्रफुल्लित हो जाता है। जिस तरह हम अपने घर में ईश्वर के सामने दीप जलते हैं ठीक उसी तरह शहीद जवानों के नाम पर भी घर में दीप जलाना चाहिए। देश सर्वोपरि है यह हम सभी को समझना चाहिए। जिस तरह से जवान हंसते-हंसते देश के लिए अपना कुर्बानी दे देता है उसी तरह हमें भी जवान के परिवार वालों को भी याद करना चाहिए।

एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम पूरे देश को यह संदेश देता है कि शहीद हमारे परिवार के अंग हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बरसा बदरा, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

जमशेदपुर : शहर में गुरुवार को दोपहर तक भीषण उमस और तेज गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं...

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत