जमशेदपुर: घाटशिला विधान सभा उप चुनाव के लिए पहला नामांकन गुरुवार को हुआ। निर्दलीय प्रत्याशी परमेश्वर टुडू ने नामांकन किया। वैसे अभी तक 11 प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। सोमवार को चार, मंगलवार को एक, बुधवार को तीन और गुरुवार को भी तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
गुरुवार को जिन तीन लोगों ने पर्चा खरीदा उनमें भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन भी शामिल हैं। उनके अलावा बसंत कुमार टोपनो और मनोज कुमार सिंह ने भी नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने पहले दिन सोमवार को ही पर्चा खरीद लिया था। नामांकन करने का आखिरी दिन 21 अक्तूबर है। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार सिर्फ कार्य दिवस के दिन ही नामांकन होंगे। अब शनिवार और मंगलवार को ही नामांकन होंगे।
