पटमदा के बांगुड़दा प्लस टू हाई स्कूल में छात्रों ने कौशल और सृजनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

पटमदा: पटमदा प्रखंड के प्लस टू आदिवासी उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मंगलवार को व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने कौशल और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने आईटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया एंड एंटरमेंट के व्यावसायिक प्रशिक्षक सनत कुमार पात्र, आईटी के सद्दाम अंसारी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर की शिक्षिका डॉली कुमारी की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शानदार प्रस्तुति दी।

विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार सेठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाती हैं। हर छात्र को अपने कौशल को पहचानकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रशिक्षकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है: अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 14 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को केंद्र सरकार के 12 साल...

जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी मंगलवार तड़के पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत