बोकारो में 15 महीने से मां और बेटे को कमरे में बंद कर बनाया बंधक, घटना दिल दहलाने वाली

पुलिस ने कराया रेस्क्यू, पीड़ित ने बताया आरोपी कांग्रेस का महासचिव और इंटक का है अध्यक्ष













बोकारो : बोकारो में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 15 महीने से मां-बेटे को कमरे में बंद कर कैद कर रखा था। 71 वर्षीय मां और 48 वर्षीय बेटे को किसी अन्य जगह से सेक्टर 6 में लाया गया और कमरे में ताला जड़ दिया गया। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन 15 महीने में किसी पड़ोसी ने भी इसकी सूचना किसी को नहीं दी।

मामला बोकारो के सेक्टर 6D के आवास संख्या 2517 का है। सेक्टर 3 के रहने वाले अशोक सिंह नाम के व्यक्ति ने इन दोनों को कैद कर रखा था। मंगलवार को मिली सूचना के बाद सेक्टर 6 थाना पुलिस ने मां बेटे का रेस्क्यू किया है।

थाना प्रभारी संगीता कुमारी के अनुसार दोनों काफी खराब स्थिति में घर में रह रहे थे। पीड़ित संतोष सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति ने इन्हें कैद कर रखा था उसका नाम अशोक सिंह है। वह कांग्रेस का महासचिव और इंटक का अध्यक्ष है। वह काफी कम मात्रा में राशन लाकर पहुंचाता था और बाहर से ताला लगा कर चला जाता था।

जरूरत पड़ने पर लोगों से दवा और अन्य सामान की मांग की जाती थी और रस्सी के सहारे झोले को उतार कर लोगों से सामान लिया जाता था।

संतोष सिंह ने बताया कि यह लोग चास के तारानगर के रहने वाले हैं ।पत्नी से विवाद चल रहा था ।जिस कारण मामला न्यायालय में था। अधिवक्ता नीतीश टंडन ने अशोक सिंह से मेरी मां की मुलाकात कराई और मेरे केस में कुछ पैसा अशोक सिंह के द्वारा खर्च किया गया ।

इसके एवज में हमारी चास वाली प्रॉपर्टी को वह हड़पना चाहता था। उसने प्रापर्टी का पावर ऑफ अटॉर्नी भी ले लिया है। 23 जुलाई 2024 से हम लोगों को यह इस आवास में बंद कर रखा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत