सरायकेला जिले के गम्हरिया में आदिवासी समुदाय का उग्र प्रदर्शन, कुड़मी को एसटी का दर्जा देने की मांग का जोरदार विरोध

सरायकेला: कुड़मी समुदाय को आदिवासी का दर्जा देने की मांग के विरोध में पूरे झारखंड में आदिवासी समाज में उबाल देखने को मिल रहा है। सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग पारंपरिक परिधान और हरवे-हथियार के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान “कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करना बंद करो” और “आदिवासी अधिकारों की रक्षा करो” जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारी आदिवासी समुदाय के लोगों ने कहा कि कुड़मी समाज को किसी भी परिस्थिति में अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन राजनीतिक लाभ के लिए कुड़मी समुदाय को आदिवासी घोषित करने की साजिश रच रहे हैं, जो वास्तविक आदिवासी समुदाय के अस्तित्व और अधिकारों पर सीधा आघात है। प्रदर्शन के दौरान समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया कि यदि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कुड़मी समाज को आदिवासी दर्जा देने का प्रयास किया तो आदिवासी समाज जोरदार आंदोलन करेगा। सीओ ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और आपत्तियों को जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर कई पारंपरिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, गांवों के मुखिया, महिला मंडल और युवा संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आदिवासी नेताओं ने कहा कि यह विरोध किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने पारंपरिक अधिकारों और पहचान की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज हजारों वर्षों से अपनी संस्कृति, भाषा, परंपरा और धर्म के साथ अस्तित्व में रहा है और इसे कोई भी कानून या राजनीतिक निर्णय बदल नहीं सकता।

गौरतलब है कि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों से कुड़मी समुदाय को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग पर विवाद तेज हो गया है। आदिवासी संगठनों ने इसे अपने अधिकारों पर हमला बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का 20 जून को ओडिशा दौरा, राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में प्रधानमंत्री के साथ...

आखिरकार जिला पुलिस के एएसआई को कदमा L5-55 क्वार्टर खाली करना पड़ा

वर्दी में मौजूद जवान ने टीम के साथ बहस की और धमकी देने का प्रयास किया जमशेदपुर : शहर के कदमा जमशेदपुर: कदमा के...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की गुरुवार को जयंती है। जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत