घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025- गुड़ाबांदा में झामुमो ने उप चुनाव जिताने का लिया संकल्प

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के सिंहपुरा टोला डाहीसाई में शनिवार को झामुमो की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुड़ाबांदा और सिंहपुरा पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

झामुमो नेता सोमेश कुमार सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में झामुमो को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। विपक्षी भाजपा के लोग धन बल के जोर पर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा स्व. रामदास सोरेन ने गुड़ाबांदा प्रखंड के विकास के लिए कई काम किए। उन्हें इस प्रखंड से विशेष लगाव था। सोमेश ने कहा घाटशिला विधानसभा से झामुमो की जीत से स्व. रामदास सोरेन के सपनों को सभी मिलकर पूरा कर सकते हैं। बै

ठक में झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो को जिताने का संकल्प लिया। मौके पर झामुमो नेता बाघराय मार्डी, सुराई टुडू, बुकाई सोरेन, भोगन मुर्मू, काजल डॉन, प्रितम हेंब्रम, विद्यासागर दास, हंबाई बास्के, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेलवती मुर्मू, कान्हाई लाल माहली,साकिला हेंब्रम, संजय महतो, राम कर्मकार आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत