भीड़ से नहीं डरेगा कुड़मी समाज, होगा जोरदार आंदोलन : शैलेन्द्र महतो

कोल्हान स्तरीय बैठक में ‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ का गठन

जमशेदपुर में 23 नवंबर को कुड़मी अधिकार रैली, तीन राज्य के लोग होंगे शामिल

रांची मोरहाबादी मैदान में महारैली 11 जनवरी 2026 को

जमशेदपुर : अपने हक व अधिकार के लिए कुड़मी समाज एक बार फिर आंदोलन का रुख अख्तियार करनेवाला है। आज स्थानीय निर्मल गेस्ट हाउस में हुई कोल्हान स्तरीय बैठक में ‘वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति’ का गठन किया गया। बैठक के उपरांत समिति के संयोजक हरमोहन महतो, शीतल ओहदार व कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इसके तहत राज्य के अलग- अलग प्रमंडल में तिथिवार आंदोलन होगा। इसकी शुरुआत 2 नवंबर को हजारीबाग, 16 नवंबर को बोकारो के चंदनकियारी, 23 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर, 2 दिसंबर को धनबाद व 14 दिसंबर को बोकारो के नावाडीह में रैली होगी। इसके बाद 11 जनवरी, 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली होगी। इन रैली का नाम ‘कुड़मी अधिकार रैली’ दिया गया है। जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय में कोल्हान के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बताया कि अगर इन रैलियों के बाद भी केंद्र सरकार ने इन अधिकारों के प्रति समुचित ध्यान नहीं दिया तो समाज आर्थिक नाकेबंदी करने पर भी विचार कर सकता हैं।

शीतल ओहदार ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने, कुड़माली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने व समाज के शहीदों के लगातार हो रहे अपमान पर रोक लगाने की मांग शामिल है.

हरमोहन ने कहा कि हमारा आंदोलन किसी समाज के विरुद्ध नहीं है, बल्कि अपनी अस्मिता की रक्षा करना है। असल मे समाज के रेल रोको आंदोलन की सफलता व ईसाई बन चुके आदिवासी का नाम सूची से हटाने के विरोध में प्रायोजित प्रदर्शन है।

शैलेंद्र महतो ने कहा कि किसी भी समाज की भीड़ से कुड़मी घबराने वाले नही हैं। यह समाज डरनेवाला नही, बल्कि लड़नेवाला है। आनेवाले दिनों में इस तरह के किसी भी प्रयास का ईंट का जवाब चट्टान से मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद महतो ने कहा कि प बंगाल में समाज के आंदोलन पर उच्च न्यायालय की रोक के बावत सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। कोर्ट के समक्ष इस बातों को रखा जाएगा कि अगर हमारे मौलिक अधिकारों पर रोक लग सकती है तो देश के सभी समाज के आंदोलन पर रोक लगा दिया जाए।

बैठक में समाज के लोगों के साथ हरिशंकर महतो, सपन महतो, नारायण महतो, प्रणव महतो, संतोष महतो, विशाल चंद्र महतो, सुमित महतो, पिंकी महतो, मोहिता महतो, अनिता महतो, रंजीता महतो, प्रबीर महतो, नेपाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

पिंकी बनीं कुड़मी सेना महिला की प्रदेश अध्यक्ष

बैठक में कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने बोड़ाम निवासी पिंकी महतो को संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। साथ ही गम्हरिया निवासी प्रेम महतो को कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। शैलेंद्र ने दोनों पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सरयू राय का फेसबुक लाइव आज : जमशेदपुर से रांची तक हड़कंप, क्या आज होगा कोई बड़ा धमाका?

जमशेदपुर:झारखंड की राजनीति के 'जायंट किलर' और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आज (सोमवार, 15 जून) शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लाइव आ...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत