जमशेदपुर में कैरटलेन का भव्य शोरूम नए अंदाज में लॉन्च, धनतेरस तक मिल रहा खास ऑफर

  • बिष्टुपुर में खुला झारखंड का सबसे बड़ा फैशन ज्वेलरी शोरूम
  • 35 हजार की खरीद पर मुफ्त मिलेगा सोने का सिक्का

जमशेदपुर। देश के अग्रणी ओम्नी-चैनल ज्वेलरी ब्रांड कैरटलेन ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में अपने नए रूप और नए अनुभव के साथ अब तक का सबसे बड़ा और भव्य शोरूम लॉन्च किया है। फैशन प्रेमियों के लिए यह शोरूम न केवल एक शानदार खरीदारी स्थल बनकर उभरा है, बल्कि यह पारंपरिकता और आधुनिक डिज़ाइन का अनूठा संगम भी प्रस्तुत कर रहा है।

बिष्टुपुर मेन रोड पर ‘रीगल प्लाजा’ में कैरटलेन के इस शोरूम का उद्घाटन बुधवार को बेहद पारंपरिक ढंग से किया गया, जहां व्यवसायिक भागीदार अनिल अग्रवाल, उनकी पत्नी श्यालता अग्रवाल, तुषित अग्रवाल और राधिका अग्रवाल ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की।

शुभारंभ के दौरान कोयला तोड़कर हीरा निकालने की प्रतीकात्मक रस्म भी पूरी की गई, जो नए सफर की शुरुआत का प्रतीक मानी जाती है।

इस अवसर पर कंपनी के रीजनल मैनेजर राजीव कुमार, अंशुमन, अविरूप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

त्योहारी सीज़न में ग्राहकों को मिलेगा विशेष लाभ


शोरूम के उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की घोषणा भी की गई है।
राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस तक यदि कोई ग्राहक ₹35,000 या उससे अधिक की ज्वेलरी की खरीदारी करता है, तो उसे 0.5 ग्राम का सोने का सिक्का बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। यह ऑफर दीपावली सीज़न को खास बनाने के लिए है।”

कलेक्शन जो परंपरा व ट्रेंड का मेल है


कैरटलेन के इस नए शोरूम में हर वर्ग और हर उम्र के लिए ज्वेलरी का बेहतरीन संग्रह मौजूद है।
डिजाइनों में जहां एक ओर भारतीय परंपरा की गूंज है, वहीं दूसरी ओर फैशन की आधुनिक झलक भी देखने को मिलती है।

प्रमुख कलेक्शन में शामिल हैं:

Butterfly Collection – हल्के, आकर्षक और ट्रेंडी डिज़ाइन
Aranya Collection – प्रकृति से प्रेरित डिज़ाइनों का सुंदर संकलन
Ombre Collection – रंगों की कलात्मक परतें
Disney थीम पर आधारित – Harry Potter, Peppa Pig जैसी थीम ज्वेलरी


इसके अतिरिक्त, शोरूम में मॉडर्न मंगलसूत्र, डेली वियर इयररिंग्स, डायमंड रिंग्स, बच्चों की ज्वेलरी और गिफ्टिंग के शानदार विकल्प भी मौजूद हैं। ब्रांड की People Collection भी ग्राहकों को खूब लुभा रही है।

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं डिज़ाइन


कंपनी ने बताया कि 7000 से अधिक डिजाइनों का विशाल संग्रह इस ब्रांड को ज्वेलरी खरीदारी के लिए एक भरोसेमंद और विविध विकल्प वाला गंतव्य बनाता है।


सभी उत्पाद BIS हॉलमार्क प्रमाणित हैं, और ग्राहक चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी पसंद की ज्वेलरी घर बैठे मंगवा सकते हैं।

नए ज़माने की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई नई रेंज


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड जैसे उभरते बाजारों में महिलाएं आज फैशन के साथ-साथ कार्यशीलता, आत्मनिर्भरता और अभिव्यक्ति को भी महत्व देती हैं।हमारा मकसद सिर्फ ज्वेलरी बेचना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके आत्मविश्वास, पसंद और पहचान को सजाने-संवारने का एक जरिया देना है।

झारखंड के बाजार में यह नया शोरूम सिर्फ एक रिटेल स्पेस नहीं, बल्कि महिलाओं की पसंद, उनके आत्मबल और आधुनिक सोच का प्रतीक बनकर उभरा है।


कैरटलेन बिष्टुपुर शोरूम इस त्योहार सीजन में शहरवासियों के लिए एक ऐसा स्थान है, जहां परंपरा, फैशन और आत्म-अभिव्यक्ति का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

JAMSHEDPUR : मानगो जाकिर नगर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सेवा

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के जाकिर नगर निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। लंबे समय से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं...

मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने दुश्मन के अलग-अलग तरह के खतरों के खिलाफ देश की रक्षा क्षमताओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत