जमशेदपुर के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी टेंपो चालक ने पारिवारिक कलह से उपजे तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जमशेदपुर : भुइयांडीह के ग्वाला बस्ती निवासी बबलू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि बबलू यादव टेंपो चालक है। पारिवारिक विवाद में उसने फांसी लगायी है। वह बुधवार रात घर पर देर से आया और घरवालों के साथ मारपीट की। पिता के नाराज होने के बाद उन्होंने तीनों बच्चों और पत्नी को घर से निकाल दिया। उनके बगल में ही उनके पिता और बड़े भाई का घर था। वे सभी वहीं चले गये।
गुरुवार सुबह 12 बजे बच्चे घर वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका पाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
