जमशेदपुर के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी टेंपो चालक ने पारिवारिक कलह से उपजे तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

जमशेदपुर : भुइयांडीह के ग्वाला बस्ती निवासी बबलू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई ने बताया कि बबलू यादव टेंपो चालक है। पारिवारिक विवाद में उसने फांसी लगायी है। वह बुधवार रात घर पर देर से आया और घरवालों के साथ मारपीट की। पिता के नाराज होने के बाद उन्होंने तीनों बच्चों और पत्नी को घर से निकाल दिया। उनके बगल में ही उनके पिता और बड़े भाई का घर था। वे सभी वहीं चले गये।

गुरुवार सुबह 12 बजे बच्चे घर वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता को फंदे से लटका पाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पहले एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की याचिका खारिज की

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस की उस याचिका को खारिज कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत