व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी कड़ी चेतावनी

बोले- “राजनीति विचारों की होनी चाहिए, व्यक्तिगत हमलों की नहीं”

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने एक निजी साक्षात्कार में हाल के राजनीतिक बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष चंडी चरण साव को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति का स्तर इतना नहीं गिरना चाहिए कि किसी के परिवार की मर्यादा पर ही सवाल उठाए जाने लगे। चंडी चरण कुणाल पर राजनीति से जुड़े कितने भी आरोप लगा सकते हैं लेकिन बिना तथ्य जाने उनके स्वर्गीय भाई और पुत्र के रिश्ते के बारे में की गई ओछी टिप्पणी को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि “राजनीतिक द्वेष की पराकाष्ठा तब दिखती है जब कोई अपनी सीमाएं लांघकर परिवारों की मर्यादा तक पर टिप्पणी करने लगे। भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने जो बयान मेरे परिवार और विशेष रूप से मेरे पुत्र कुणाल के संबंध में दिया है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि असत्य और निराधार भी है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पुत्र कुणाल अपने चाचा से उनके लगभग छह महीने तक चले ईलाज के दौरान दिल्ली और मुंबई एक नहीं कई बार मिलने गए थे और यह तथ्य सार्वजनिक रूप से प्रमाणित है। उनके भाई ने जब अंतिम साँस ली तब भी कुणाल मुंबई में उनके साथ थे।

डॉ. षड़ंगी ने कहा कि साव द्वारा दी गई भ्रामक और अनर्गल टिप्पणियाँ न केवल उनके पुत्र बल्कि उनके स्वर्गीय भाई और पूरे परिवार की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं।

पूर्व मंत्री ने भाजपा जिला अध्यक्ष को 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी माँगने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

झारखंड भाजपा : प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी, देखें 19 नेताओं के नाम व मोबाइल नंबर

-भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान, 19 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी _ राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा तैयार, नई प्रवक्ता सूची जारी _झारखंड भाजपा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत