जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 18वें स्वदेशी मेला का भूमि पूजन सम्पन्न, 8-16 अक्टूबर तक रहेगा आयोजन

जमशेदपुर: भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित 18वें स्वदेशी मेला का भूमि पूजन शुक्रवार को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मेला का आयोजन आगामी 08 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भगवान विष्णु एवं विश्वकर्मा की पूजा पं. नवलकिशोर पांडे द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान यजमान के रूप में मेला संयोजक अशोक गोयल, मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजपति देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पूजन के उपरांत नारियल फोड़कर अर्ध्य अर्पण किया गया और महावीर पताका फहराकर आयोजन की विधिवत शुरुआत की गई।

स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ
मेला संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि यह मेला सिर्फ एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक स्वदेशी महोत्सव है, जो लोगों को देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायता मिलेगी।

स्व.जा.म. के अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही स्टॉल निर्माण कार्य आरंभ हो गया है।

मेले में नि:शुल्क प्रवेश, विशेष स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और संगोष्ठियां शामिल होंगी।

मुरलीधर केडिया ने कहा कि स्वदेशी मेला ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और इसकी सफलता समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ सहभागिता का परिणाम है।

वृहद जनसमूह की उपस्थिति
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, समाजसेवी संगठनों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें रविन्द्र नारायण सिंह, पंकज कुमार सिंह, अमिताभ सेनापति, किरणजीत कौर, रामेश्वर जी, अभिमन्यु सिंह, अनिता सिंह, आनंद मजुमदार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

कर्नाटक भाजपा ने ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ निविदा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की

बेंगलुरु, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने शनिवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत