पूर्वी सिंहभूम जिला योग संघ ने जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमर सिंह कोकिया सम्मानित


जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला योग संघ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा और योग के क्षेत्र में उनके योगदान तथा संस्थान के सतत विकास में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और सचिव पप्पू शुक्ला ने डॉ. अमर सिंह को शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह ने योग संघ का आभार जताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए भी आवश्यक है।

उन्होंने कॉलेज स्तर पर योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

संघ के सचिव पप्पू शुक्ला ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में कॉलेज ने शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि योग संघ भविष्य में भी ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मानित करता रहेगा जो समाज निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत