बहरागोड़ा में 106 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत चार गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल जब्त

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरशोल की ओर से मोटरसाइकिल पर ब्राउन शुगर लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला अजीत कुजूर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसी दौरान ग्राम भाटियाल मुख्य सड़क एनएच 49 स्थित वृंदावन होटल के पास छापामारी दल ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, लेकिन चारों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चारों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चंदन खटुआ, राकेश कुमार षण्ड, राजा रजक और अंशु मिश्रा बताया। पुलिस ने तलाशी में चंदन खटुआ से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर (5.20 ग्राम), राकेश कुमार षण्ड से 21 पुड़िया (1.91 ग्राम), राजा रजक से 12 पुड़िया (1.05 ग्राम) और अंशु मिश्रा से 13 पुड़िया (1.22 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद किया। इसके साथ ही दो मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल और 1550 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कुल 106 पुड़िया ब्राउन शुगर का वजन लगभग 9.380 ग्राम है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बहरागोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

तारकेश्वर में पीएम मोदी की जनसभा, लोगों ने कहा- डबल इंजन सरकार ने पश्चिम बंगाल में पकड़ी विकास की रफ्तार

तारकेश्वर, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में थे। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्हें सुनने...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा में आंधी-तूफान का कहर, 20 घरों के छप्पर उड़े, दो घायल

सोनुवा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के देवांबीर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब पांच बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। देवांबीर...

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत