जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी वर्कर्स यूनियन के चुनाव में रघुनाथ पांडे को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
नई कमिटी
– अध्यक्ष: रघुनाथ पांडेय
– उपाध्यक्ष: दिनेश महतो
– महासचिव: विजय मुखी
– सहायक सचिव: प्रताप सिंह गिल
– कोषाध्यक्ष: बिनोद शर्मा
– समिति सदस्य: श्री मनोज नाग, श्री विश्वनाथ मजूमदार, श्री सुरेंद्र दास, श्री दिलीप, श्री राजकिशोर हरपाल, और श्रीमती मालती माझी
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नव निर्वाचित निकाय ने श्रमिकों के कल्याण और सोसाइटी की वृद्धि के लिए सामूहिक रूप से काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
अंत में सभी ने चुनाव पदाधिकारी अश्विनी मथान एवं चुनाव संचालन समिति से अनिल मिश्रा,सरोज पांडे, संदीप बेहेरा, संजू महतो सभी को शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराने केलिए धन्यवाद दिया गया।
