चतरा में एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी उत्तम यादव

हाथ में AK-47 लेकर वीडियो जारी कर दी थी पुलिस को खुली चुनौती

हजारीबाग ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की घटना की भी ली थी जिम्मेदारी

50 हजार का इनामी अपराधी उत्तम यादव के खिलाफ झाररखंड व बिहार के कई थानों दर्ज थे दर्जनों मामले

चतरा : बिहार सरकार द्वारा 50 हजार रुपये का इनामी घोषित कुख्यात अपराधी उत्तम यादव आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में पुलिस ने उसे मार गिराया।

एनकाउंटर में मारे गए अपराधी का शव पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उत्तम यादव को छाती, पेट और जांघ में गोली लगी थी। देर रात तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई में हजारीबाग पुलिस भी शामिल रही और घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर घटी।

उत्तम यादव टाइगर ग्रुप नामक गिरोह का सरगना था। उस पर चतरा-हजारीबाग समेत झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे।

करीब दो माह पहले उत्तम यादव ने हाथ में AK-47 लहराते हुए वीडियो जारी किया था। इसमें उसने चतरा और हजारीबाग के व्यवसायियों को रंगदारी व लेवी देने की चेतावनी दी थी। साथ ही कहा था कि उससे संपर्क किए बिना कोई भी व्यवसाय नहीं कर पाएगा । बीते माह हजारीबाग शहर में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी उत्तम यादव ने ली थी। इस वारदात के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था।

चतरा पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि तो की है, लेकिन कई अधिकारी इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं । फिलहाल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति और आवश्यक अनुमति के बाद ही पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी होगी। गौरतलब है कि चतरा शहर के सुरही मोहल्ले का रहने वाला उत्तम यादव लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहा था। अंततः एनकाउंटर में खत्म हो गई उसकी चुनौती।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बालीगुमा जल मीनार निरीक्षण में मिली खामियां, मेयर सुधा गुप्ता ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को बालीगुमा क्षेत्र स्थित जल मीनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत