दिल्ली में झारखंड भाजपा के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की राजनाथ सिंह से भेंट, राज्य को लेकर मिला मार्गदर्शन

जमशेदपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान काले ने रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक परिदृश्य पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

भेंटवार्ता के दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने रक्षा मंत्री को झारखंड की प्रगति, जनता की अपेक्षाएँ तथा राज्य में भाजपा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने झारखंड की राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की। काले ने कहा कि झारखंड के युवा, किसान और श्रमिक देश की ताकत हैं और उनकी खुशहाली से ही राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरप्रीत सिंह काले को संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का परामर्श दिया।

उन्होंने झारखंड भाजपा के सशक्त भविष्य की कामना की और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के अंत में काले ने रक्षा मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आभार जताया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और दिशा-निर्देश में झारखंड भाजपा संगठन और भी मजबूती से जनता की सेवा करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोइलकेरा में पदस्थापित एएसआइ की ह्रदय गति रूकने से मौत

गोइलकेरा थाना में तैनात एएसआइ हरे राम शुक्ला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई, पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।

जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर 25 को भव्य सांस्कृतिक समागम व जनसभा का आयोजन

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित रीगल मैदान में 25 अप्रैल को वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक समागम और जनसभा का आयोजन होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला

जमशेदपुर के गुदरी बाजार में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान दुकानदार की हाई कोर्ट याचिका के कारण टाल दिया गया, 15 दिन की मोहलत दी गई।

Bombay High Court के आदेश पर जमशेदपुर में छापेमारी, लाखों के नकली उत्पाद जब्त

Closeup और Pepsodent—का अवैध रूप से किया जा रहा था इस्तेमाल जब्त माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही, अशोक कुमार को बनाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत