घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : सेक्टर पदाधिकारियों व सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के बीच कड़ी का कार्य करते हैं। उनकी जिम्मेदारी न केवल मतदान केंद्रों की निगरानी करना है बल्कि मतदान कर्मियों को सहयोग, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, विधि-व्यवस्था बनाए रखना तथा मतदाताओं को निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।

सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका : मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण, मतदान दलों को सहयोग, मतदान सामग्री एवं मशीनों की उपलब्धता और बुनियादी सुविधाओं की सुनिश्चितता।

सेक्टर पुलिस अधिकारी की भूमिका : मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील केंद्रों पर सतर्कता, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना। प्रशिक्षकों ने बताया कि सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी मिलकर निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में बस किराया बढ़ाने का फैसला, 20 जून से लागू होंगी नई दरें

बहरागोड़ा: जमशेदपुर में ऑटो किराया में वृद्धि की सुगबुगाहट के बाद बस किराया भी बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई और बस संचालन की लागत में लगातार...

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत