जमशेदपुर में कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल गिरफ्तार

गोलमुरी पुलिस को मिली कामयाबी, देशी कट्टा और धारदार चापड़ बरामद

जमशेदपुर : जिला पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोलमुरी और कपाली क्षेत्र के कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को टेल्को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान 12 बोर का देशी कट्टा और धारदार चापड़ भी बरामद किया।

साहिल लंबे समय से गोलमुरी और कपाली इलाके में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था लेकिन पुलिस की गिरफ्ता में नहीं आ पा रहा था। बताया जाता है कि उसने अब तक दो जिलों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। वह अक्सर हथियार और चापड़ का भय दिखाकर लोगों से लूटपाट करता था।

गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने टेल्को थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साहिल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी कट्टा और धारदार हथियार बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद साहिल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राहगीरों, छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों को डराकर लूटने का काम करता था।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस अब तक 80 अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध और अवैध हथियारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द पकड़कर जेल भेजा जाए ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मोहम्मद साहिल को जेल भेज दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार की सप्लाई कहां से हो रही थी और उसके अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं।

city sp kumar shivasis in press conferece.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिजली दर बढ़ोतरी पर सड़कों पर विरोध तेज

राज्य में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनता और भाजपा का विरोध तेज, सड़कों पर प्रदर्शन और आंदोलन विस्तार की चेतावनी से सियासी माहौल गरमाया

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत