साकची में चेन स्नैचिंग मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, सोना खरीदने वाला भी गया जेल

जमशेदपुर: शहर के साकची थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से छिनी गई सोने की चेन और काले रंग की बुलेट बाइक बरामद की है।

इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि बीते 15 सितंबर को वादिनी स्वर्णली कुमारी ने आरोप लगाया था कि काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पारडीह मानगो क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी में शाहबाज शेख उर्फ शाबू (23 वर्ष) और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 16.07.2025 को बाराद्वारी दत्ता डेकोरेटर के पास चैन स्नैचिंग की थी और बाद में छिनी हुई चैन को वसीम अकरम उर्फ चंदू को 11 हजार रुपये में बेच दिया था।

पुलिस ने निशानदेही पर छापेमारी कर सोने की चेन और बुलेट बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार शाहबाज और साजिद दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहबाज पर बर्मामाइन्स और आजादनगर थानों में लूट के केस दर्ज हैं, जबकि साजिद पर बर्मामाइन्स, साकची और मानगो थानों में लूट के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है चेन खरीदने वाला आरोपी को भी गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेजा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 जून को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह में 2026...

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

मौसम : राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर, 15 जून (आईएएनएस)। राजस्थान में अगले 4–5 दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...

ओडिशा: स्ट्रीट लाइट के एस्टीमेट के लिए रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 19 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को जगतसिंहपुर जिले के जनरल इलेक्ट्रिकल डिवीजन (जीईडी) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को जिले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत