दुलाल भुइयां को दो एके-47 वाला अंगरक्षक मिले : समिति

जमशेदपुर : अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को दो एके-27 या कार्बाइन धारी अंगरक्षक दिए जाने की मांग की है। समिति ने इस मांग को लेकर गुरुवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सोची समझी साजिश के तहत उनका अंगरक्षक वापस लिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार की निंदा की गई है। और कहा है कि अगर उनके साथ कोई घटना घटती है तो इसके लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी।

दुलाल भुइयां लगातार तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रहे हैं। वर्तमान में पूर्व विधायक परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वे चिह्नित झारखंड आंदोलनकारी हैं। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की वजह से वे पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के अलावा झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहते हैं। समिति के अनुसार इसके कारण उनकी सुरक्षा को खतरा है। यही नहीं, वे मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते हैं जिसके कारण उनके अनेक दुश्मन हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालगाड़ियों से ज्यादा जरूरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता : सरयू राय

- समीक्षा बैठक में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के नाम पर मुहर, शिवशंकर सिंह होंगे संयोजक -रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7...

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण को जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश

“शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद की शिकायत पर सक्रिय हुई सरकार, अभिभावकों से मिल रही थीं लगातार शिकायतें “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017”...

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत