जमशेदपुर: डिमना चौक से एमजीएम अस्पताल के बीच बसे दुकानदारों को उजाड़े जाने की खिलाफ झामुमो की मानगो नगर समिति ने गुरुवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि गरीब आदिवासी और मूल वासी दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमा रहे थे। परंतु प्रशासन के द्वारा उनकी दुकानों को तोड़ दिया गया, जिसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिए दुकानदारों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उनकी रोजी-रोटी को बरकरार रखने की दिशा में पहला होनी चाहिए। उनका आरोप है की दुकान तोड़ने से पहले उन्हें नोटिस भी नहीं किया गया। सड़क चौड़ीकरण का उन्होंने स्वागत किया है, लेकिन कहा कि वहां पर्याप्त जगह है जहां पर इन दुकानदारों को बसाया जा सकता है।
दूसरी ओर, बाबा तिलका मांझी चौक डिमना में बाबा तिलका माझी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि करीब 30 वर्ष पूर्व वहां पर बाबा तिलका माझी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। साल में दो बार उनकी जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर हजारों लोग वहां जुटे हैं। इन दोनों मसलों पर ज्ञापन सौंपने वालों में झामुमो मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, शेख बदरुद्दीन, प्रभात सिंह, योगेंद्र सिंह निराला, प्रीतम हेम्ब्रम सहित अनेक नेता शामिल थे।
