साकची में 14 से 20 नंवबर तक लगेगा बाल मेला

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय इस बार साकची में बाल मेला का आयोजन करेंगे। इससे पहले जब वे जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विधायक थे, उस दौरान उन्होंने सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में 2022 से 2024 तक बच्चों के लिए बाल मेला का आयोजन किया था। इस बार साकची में 14 से 20 नवंबर तक बाल मेला लगेगा। यह बाल मेले का चौथा साल होगा।

विधायक सरयू राय ने आयोजन को लेकर मंगलवार को बैठक की। इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा। बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, कठपुतली शो आदि भी होंगे।

इस बार के बाल मेले में जमशेदपुर शहर (जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी) और आस-पास के बच्चे, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोग भी भाग लेंगे। बाल मेला के संबंध में उन्हें सूचित करने का काम बेहद जल्द शुरु किया जाएगा। इस संबंध में 24 सितंबर को एक और बैठक की जाएगी। विजयादशमी के बाद बाल मेला के लिए संचालन समिति का गठन किया जाएगा।

मेले के आयोजन को लेकर बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मेला बिष्टुपुर और साकची में आयोजित हो। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आगामी बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा। इस बार के मेले में बाल जगत से जुड़े कुछ बड़े कलाकार भी मौजूद रहेंगे। इस वर्ष बाल दिवस का थीम हैः हर बच्चे के लिए हर अधिकार। बाल मेला इसी थीम पर आयोजित होगा।

बैठक में सुधीर कुमार सिंह, मंजू सिंह, पवन सिंह, एसपी सिंह, अमृता मिश्रा, हेमंत पाठक, अनुपम सिंह, सुखदेव सिंह, बशीकुर्ररहमान, नारायण नायडू, सोमनाथ बनर्जी, राज सिंह, गोपाल कुमार, जगदीश कुमार और सुमित कुमार मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

एग्रीको में तेज रफ्तार कार का कहर, टीस्को क्वार्टर की दीवार तोड़ घर में घुसी

जमशेदपुर के एग्रीको इलाके में तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुस गई, हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और पुलिस जांच में जुटी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत