रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कक्षा छह से आठ तक के लिए 131 सहायक शिक्षकों और कक्षा एक से पांच तक के लिए 170 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार कुल 2600 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कहा कि उनकी सरकार प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था सुधार के लिए कदम उठा रही है। कहा, हम सभी शिक्षा के महत्व को जानते हैं। सरकार हर स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठा रही है।
