मानगो पुल पर चलती बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी और जाम की स्थिति

जमशेदपुर : शहर के मानगो पुल पर गुरुवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती अपाचे बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गई। बाइक मानगो मून सिटी निवासी विवेक कुमार की बताई जा रही है, जो करीब पांच साल पुरानी थी। घटना के बाद न केवल पुल पर अफरातफरी का माहौल बन गया बल्कि कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी पैदा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवेक किसी काम से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल पर उसकी बाइक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। स्थिति को संभालने के लिए विवेक पास ही लगे नल से पानी लेकर दौड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी बाइक लपटों में घिर चुकी थी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की घटना से कुछ देर के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। पुल पर गुजरने वाले वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक में शॉर्ट सर्किट या ईंधन रिसाव के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत