जमशेदपुर के श्यामसुंदरपुर में पुराने विवाद में घर में बांस और डंडा से पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार
जमशेदपुर : जमशेदपुर के श्यामसुंदरपुर में पुराने विवाद में लाठी-डंडा से पीट-पीटकर हत्या करने का एक मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बांस और डंडा को भी बरामद किया है।
घटना 11 सितंबर की रात के साढ़े 9 बजे के आस-पास की है। घटना की रात विरभांगा गांव का ही पड़ोसी चैतन मुर्मू और सुकुल मुर्मू लखन मुर्मू के घर पर आया हुआ था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। देखते-ही-देखते विवाद विकराल रूप ले लिया और दोनों ने लखन पर बांस और डंडा से हमला कर दिया।
घटना के बाद लखन मुर्मू को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 सितंबर की शाम 7.30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस की ओर से आरोपी चैतन मुर्मू और सुकुल मुर्मू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।
