भाकपा स्थानीय समस्याओं को लेकर करेगी आंदोलन : ठाकुर
जमशेदपुर : भारतीय काम्युनिस्ट पार्टी सिंहभूम जिला परिषद की बैठक साकची स्थित पार्टी कार्यालय मे संपन्न हुई। बैठक मे जिला कमिटी का विस्तारीकरण किया गया। कुल 9 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये।
सभी पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सोंपी गई, जो अपने स्तर से पार्टी की गतिविधियों को संचालित करेंगे। बैठक मे पार्टी के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा की राज्य मे बालू उठाव पर रोक है बावजूद बालू की कालाबाज़ारी जोरों पर है।, अनुबंध और घंटी आधारित शिक्षकों को स्थाई करने, सहारा के निवेशकों के पैसे वापस करने, नयी शिक्षा नीति लागू होने से छात्रों पर विपारित असर पड़ना, साथ ही बढ़ती बेरोजगारी एवं स्थानीय को 75 प्रतिशत उद्योगों मे भागीदारी जैसे मांगो को लेकर चरनबद्ध आंदोलन किया जायेगा।
