जमशेदपुर के पारडीह चौक पर मारुति ट्रू वैल्यू के स्टॉक यार्ड में धू-धू कर जली कार, अफरा-तफरी

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के पारडीह चौक स्थित मारुति कंपनी के स्टॉक यार्ड में बुधवार को अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा -तफरी मच गई। मारुति कंपनी के इस यार्ड में खड़ी फोर्ड फिगो कार में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और उठते काले धुएं ने पूरे क्षेत्र को ढक लिया। धुआं फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना आज़ाद नगर थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार, यार्ड में कार की बैटरी बदली जा रही थी। इस दौरान जब गाड़ी को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, तभी अचानक उसमें आग लग गई। डीएसई सिकंदर खान ने बताया कि आग ने तेजी से भयावह रूप ले लिया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास ही खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आग लगते ही चारों ओर घना धुआं फैल गया था, जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था लेकिन पुलिस और दमकलकर्मियों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा, बिचौलियों के सिंडिकेट के खिलाफ थाने में शिकायत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और बिचौलियों के सक्रिय सिंडिकेट का मामला सामने आया...

टीएमसी के बैंक खाते को फ्रीज करने की मांग को विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी का समर्थन

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास का समर्थन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत