कपाली में युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, सुपरवाइजर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

सरायकेला : झारखण्ड में फर्जी कंपनी की आड़ में नौकरी दिलाने के खेल का एक और खुलासा हुआ है। इस बार चांडिल कपाली ओपी क्षेत्र से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवकों द्वारा कई दिनों से तमोलिया क्षेत्र में रहकर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए भोले-भाले युवकों को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली जा रही थी।

बताया जाता है कि हाल ही में ठगों ने कई युवकों से पैसे लेकर उन्हें तमोलिया लाकर प्रोडक्ट प्रचार के नाम पर जगह-जगह घुमाया। जब नौकरी की सच्चाई सामने आई तो पीड़ित युवक खुद को ठगा महसूस करने लगे। इस खेल में करीब 200 से अधिक युवक फंसे हुए बताए जा रहे हैं। आज सुबह भुक्तभोगी युवकों ने स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद चार सुपरवाइजरों को पकड़कर पूछताछ की गई।

सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के सुपरवाइजरों को गिरफ्तार कर ओपी लाकर पूछताछ की। आरोपियों की करतूत सामने आते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं तथा कितने लोगों से ठगी की गई है।

भुक्तभोगी युवकों के अनुसार एक व्यक्ति से 30 से 35 हजार रुपए वसूले जा रहे थे। पूछताछ में कंपनी संचालक का नाम बिहार के लखीसराय निवासी इनामुल हक और उसके एक पार्टनर के रूप में सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 24 घंटे पूर्व ही जमशेदपुर पुलिस ने इसी तरह के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है जिसमें चार जालसाजों को जेल भेजा गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

एथनिक एकेडमी के छात्रों ने एनआईओएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की

जमशेदपुर की एथनिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने एनआईओएस अप्रैल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत