जमशेदपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, चाईबासा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जमशेदपुर : सोनारी के टीलू भट्ठा में मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी लखविंदर सरदार को पुलिस ने देर रात चाईबासा से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इस गन फैक्ट्री गिरोह की पूरी कड़ी जल्द सामने आ जाएगी और बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
क्या-क्या बरामद हुआ
पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद हुए—
- 7.65 एमएम की 9 गोलियां
- एक देशी पिस्टल
- तीन लेथ मशीनें
- लोहे के औजार और भट्टी
- 1400 ग्राम गांजा
- नकद ₹2,41,600
कैसे चल रहा था खेल
लखविंदर सरदार मिनी गन फैक्ट्री को बैग की दुकान की आड़ में संचालित कर रहा था। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश और गिरफ्तारी की राह आसान हो जाएगी ।
