निष्पक्ष चुनाव कराने को चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक बनाए गए राम सिंह मुंडा


जमशेदपुर: आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति की कोर कमेटी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आदिवासी मुंडा समाज केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया।
चुनाव संचालन समिति के मुख्य संयोजक के रूप में राम सिंह मुंडा एवं सह संयोजक बीएन पातर और परशुराम सामंत को बनाया गया। समयबद्ध एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी 14 शाखा से 3–3 सदस्य संचालन समिति में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
31 अगस्त को चुनाव संचालन समिति का अहम बैठक सीतारामडेरा में की जाएगी। बैठक में ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए नियमावली का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक का संचालन संतोष सामंत कर ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन मनोज मुंडा ने किया। इस बैठक में विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों कृष्ण सांडिल, दक्षिण जोड़ा, काजू सांडिल ,प्रकाश सांडिल , सुनीता नाग, मनोज मुंडा, संतोष सामंत, विकास मुंडा, विकास सामंत, सीमा मुंडा, महेश नाग, पूजा नाग,हराधन मुंडा, शंकर टूटी, कार्तिक सामंत, मंगल सिंह मुंडा, संजय मुंडा, समीर नाग, रघुनाथ मुंडा, पूजा, राधा मुंडा,पूनम बासा एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
