सोपोडेरा में चाईबासा कालेज के प्रोफेसर ने की आत्महत्या

आईने पर लिखा “सॉरी मोटो”, तलवे पर लिखा था “मनी”

परसुडीह पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, रोहन ने पत्नी से चाय बनाने को कहा और खुद कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में लगे आईने पर उसने अपनी पत्नी के नाम से जुड़ा संदेश “सॉरी मोटो” लिखा था। इसके अलावा, उसके पैर के तलवे पर “मनी” शब्द लिखा हुआ मिला।

रोहन की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और “मनी” लिखने के पीछे की वजह को भी समझने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिवार के लोग कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत